फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सनकी पति ने बीच सड़क पर पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला, साली को भी घायल किया; लव मैरिज के बाद से थे अलग

Sat, 22 Jun 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई में आपसी विवाद को लेकर सनकी पति ने बीच सड़क पर चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई साली को भी उसने घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि लव मैरिज करने के बाद से दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
मृतका सोनल सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में शनिवार को आपसी विवाद में सनकी पति ने बीच सड़क पर पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि बीच-बचाव कर रही साली भी घायल हो गई। इसके बाद आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान कल्याणपुर निवासी किशोर सिन्हा की बेटी सोनल सिन्हा के तौर पर हुई है। घटना को लेकर मृतका की बहन प्रिया सिन्हा ने बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन सोनल सिन्हा ने कल्याणपुर निवासी भारत राम के बेटे कुंदन राम से लव मैरिज की थी। उनका एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं, शनिवार को दोनों बहन पूजा करने के लिए महाराजगंज स्थित शिव मंदिर गई थीं। वहां से घर लौटते ही कुंदन राम बच्चे को छीनने लगा। जब बच्चा देने से मना किया तो कुंदन राम ने मेरी बहन को चाकू मार दिया। हालांकि बीच-बचाव करने में वह भी घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति कुंदन राम मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। उसके बाद पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजन द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाने की को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आपसी विवाद में पति ने पत्नी को चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें