फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दोस्त के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक सवार युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, दोनों की मौत; लोगों ने जाम की सड़क

Sat, 18 May 2024 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Accident News: जमुई में बाइक से कोचिंग करने गए दो युवकों को एक अनियंत्रित ऑटों ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए लोग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास बाइक से कोचिंग पढ़ने आए बाइक सवार युवक को एक अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत युवकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा निवासी गरीब यादव के बेटे राहुल कुमार (20) और सतगामा निवासी राजेश रावत के बेटे अभय कुमार (17) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दोनों युवक एक बाइक से जमुई-मुख्यालय के पास कोचिंग पढ़ने के लिए गए हुए थे। उसके बाद वापस लौटने के दौरान जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद अभय को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं, पटना ले जाने के दौरान अभय ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमुई-मलयुपर मुख्य मार्ग स्थित खैरमा के पास सड़क पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। फिर प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगे। वहीं, सड़क जाम की सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझने-बुझाने का प्रयास करने।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें