फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: जमुई में मालदा आम से लदा पिकअप पेड़ से टकराया, चालक की मौत और उप चालक गंभीर; झपकी आने से हुआ हादसा

Wed, 26 Jun 2024 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Accident: जमुई में बुधवार को आम से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में सिकंदरा थाना के सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग एनएच-333ए महरथ मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार आम से लदी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चालक की मौत हो गई। जबकि उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ की जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के अजयबीघा निवासी चालक बंटी कुमार पिता संजय यादव और उप चालक अजीत कुमार पिता संतोषी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक बंटी कुमार और उप चालक अजीत कुमार पिकअप वैन पर कहलगांव से मालदा आम लाद कर जमुई सिकंदरा होते हुए जहानाबाद जा रहे थे। तभी बुधवार को सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग एनएच-333ए महरथ मोड़ के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई, जिससे पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई।

इस हादसे में चालक बंटी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उप चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटनास्थल पर आम लदे वाहन की देखरेख के लिए स्थानीय चौकीदार को लगाया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें