फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फिल्म स्टार से तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय, कलाकार मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर; देखें

Sun, 10 May 2026 06:13 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय को बिहार के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर विजय की तस्वीर उकेरकर शुभकामना संदेश लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
सेंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में नया इतिहास रच दिया। फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक पहुंचे विजय के मुख्यमंत्री बनने पर देशभर में उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में बिहार के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने अनोखे कला कौशल से विजय को खास अंदाज में बधाई दी है। रविवार को तमिलनाडु में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद मधुरेंद्र कुमार ने करीब पांच घंटे की मेहनत से मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की बेहद आकर्षक तस्वीर उकेरी। इस अद्भुत लीफ आर्ट में विजय को जनता का अभिवादन करते हुए दर्शाया गया है। साथ ही अंग्रेजी में संदेश लिखा कि “Congrats First Minority Tamil CM TVK C. Joseph Vijay”

पढ़ें: एक महीने पुरानी बेइज्जती का लिया बदला, दोस्त संग मिलकर कर दी युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


मधुरेंद्र कुमार ने अपनी इस अनोखी कलाकृति के जरिए तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय से मुख्यमंत्री बनने पर विजय को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस कला को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


कला प्रेमियों का कहना है कि मधुरेंद्र कुमार हमेशा अपनी अनोखी सैंड और लीफ आर्ट के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को सम्मानित करते रहे हैं। इस बार उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति के नए अध्याय को अपनी कला में जीवंत कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें