मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। बीजेपी विधायक रंजन कुमार और दूसरे पक्ष ने एक-दूसरे पर मारपीट व धमकी के आरोप लगाए हैं। वायरल सीसीटीवी वीडियो पर तेजस्वी यादव ने सरकार और भाजपा को घेरा, पुलिस जांच में जुटी है।
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बीजेपी विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर और वायरल सीसीटीवी वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साझा करते हुए लिखा कि मुजफ्फरपुर के बीजेपी विधायक अपने समर्थकों के साथ एक आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट और हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएगी। इसके बाद से मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
क्या है मामला?
दरअसल, पूरा मामला सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने से जुड़ा है। बीजेपी विधायक रंजन कुमार की शिकायत पर शहर के दो अलग-अलग थानों में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार और पताही जगन्नाथ निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश फेसबुक के माध्यम से उनकी छवि खराब करने और विधानसभा क्षेत्र-94 को लेकर भ्रामक पोस्ट साझा कर रहे थे।
पढ़ें: एक महीने पुरानी बेइज्जती का लिया बदला, दोस्त संग मिलकर कर दी युवक की गोली मारकर हत्या
क्या बोले विधायक?
कैसे मामले ने पकड़ा तूल?
पीड़िता ने मोबाइल फोन छीनकर तोड़ने, घर में दहशत फैलाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद से परिवार भयभीत बताया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी वीडियो को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग घर के बाहर हंगामा और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।