फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid: बेगूसराय में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, अमन-चैन की दुआ के लिए सजदा हुए नमाजी

Mon, 17 Jun 2024 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bakrid Festival News: डॉक्टर जमशेद अशरफ ने कहा कि मुल्क की खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई है। कुर्बानी कबूल करने के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी गई है। इसके बाद सभी इबादतगाहों पर नमाज अदा की जा रही है।
विज्ञापन
बेगूसराय में शांतिपूर्ण रूप से अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। यहां गांधी मैदान में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। जहां पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अनुमंडल प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद दिखे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़ी धूमधाम से बकरीद त्यौहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद गांधी मैदान में नमाज पढ़ी गई। सभी लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं।

विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टर जमशेद अशरफ ने कहा कि मुल्क की खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई है। कुर्बानी कबूल करने के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी गई है। इसके बाद सभी इबादतगाहों पर नमाज अदा की जा रही है। कुर्बानी के गोश्त का तीन हिस्सा कर एक हिस्सा गरीबों को सदका किया जाता है। दूसरा हिस्सा दोस्त, रिश्तेदारों, पड़ोसियों को और तीसरा हिस्सा खुद इस्तेमाल किया जाता है।
 

विज्ञापन

बेगूसराय में शांतिपूर्ण रूप से अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी से अमन और भाईचारा कायम रखने की अपील की गई है। जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाता है। नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को याद करते हुए बकरा और अन्य पशु की कुर्बानी दी गई। कुर्बानी पर्व बकरीद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें