फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dowry Murder: संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप

Sat, 20 Jul 2024 05:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Dowry Murder: पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वह इस घटना के बाद मृतक के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा-2 पंचायत की है। मृतक महिला की पहचान शोकहारा निवासी निहाल कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने जहां महिला को पहले पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर बाद में उसे फांसी के फंदे से लटका दिया। उनका कहना है कि ससुराल वालों द्वारा मामले को आत्महत्या करने का रूप दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ससुराल वाले दहेज की मांग किया करते थे। दहेज न देने के कारण हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात सोनम कुमारी अपने घर में सोने के लिए गई। सुबह लोगों ने जब दरवाजे को बंद देखा तो उसे किसी तरह खोला गया। इस दौरान फंदे से लटका हुआ महिला का शव मिला। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और एफएसएल की टीम को भी जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें