फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: पुरानी अदावत के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी, तीसरे को लगी गोली, जानें पूरा मामला

Fri, 08 Nov 2024 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

बिहार के शेखपुरा जिले में पुरानी अदावत के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान गोलीबारी में तीसरे युवक को गोली लग गई।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा थाना क्षेत्र का कारे गांव उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब दो पक्षों के बीच पुरानी अदावत को लेकर गोलीबारी शुरू हुई। 20 राउंड से अधिक हुई गोलीबारी में गली से गुजर रहे एक युवक के कंधा में गोली जा लगी, जिससे वह गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति नाज़ुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने पावापुरी के बाद पटना रेफर कर दिया है। इस कारण से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल कुमार, जो ई-रिक्शा चलाता है, जिससे किराया को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। उसके बाद स्थानीय लोगों की हस्तक्षेप से मामला को शांत करा दिया था। शुक्रवार को बदले की नियत से पड़ोसी ने अपने खिड़की से राहुल कुमार पर निशाना साधा। इसी दौरान गली से गुजर रहे अन्य युवक कृष्ण कुमार के कंधे में गोली जा लगी, जिसके बाद कारे गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों से 20 राउंड से अधिक गोली चली।

उसके बाद शेखपुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में पाया। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जिसका इलाज फिलहाल पटना में चल रहा है। इस मामले में धर्मवीर बिंद का पुत्र, कमल बिंद का पुत्र और नवल बिंद का पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें