फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: लखीसराय में पुलिस गश्ती वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

Sat, 03 Oct 2026 09:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

लखीसराय के बालगुदर के पास नामजद अभियुक्त का पीछा कर रही बड़हिया थाना पुलिस की गश्ती वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एसआई एके श्रीवास्तव, चालक ललन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले में नामजद अभियुक्त का पीछा कर रही बड़हिया थाना पुलिस की गश्ती वैन को शनिवार को टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बड़हिया थाना के एसआई एके श्रीवास्तव, वाहन चालक ललन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एसआई और चालक को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

अभियुक्त का पीछा करने के दौरान हादसा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के लोहड़ा से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम शनिवार को छापेमारी करने निकली थी। पुलिस को देखकर अभियुक्त मोटरसाइकिल से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया।

इसी दौरान पुलिस गश्ती वैन लखीसराय-बड़हिया सीमावर्ती क्षेत्र में टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल
हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई एके श्रीवास्तव, वाहन चालक ललन कुमार, हवलदार राजेश कुमार, महिला सिपाही सीता कुमारी और सिपाही एकता कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि अभियुक्त का पीछा करने के दौरान एसआई एके श्रीवास्तव स्वयं पुलिस वाहन चला रहे थे।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हवलदार राजेश कुमार, महिला सिपाही सीता कुमारी और सिपाही एकता कुमारी को बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अनिल ठाकुर ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज और सीटी स्कैन के लिए उन्हें सदर अस्पताल, लखीसराय रेफर कर दिया गया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल एसआई एके श्रीवास्तव और चालक ललन कुमार को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। चालक ललन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया
बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस वाहन सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें