फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सिपाही भर्ती घोटाले पर बड़ा शिकंजा, मुंगेर से 15 आरोपी दबोचे, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2026 07:24 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित फर्जीवाड़ा, प्रतिरूपण और जालसाजी के मामले में पटना पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित फर्जीवाड़ा, प्रतिरूपण और जालसाजी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़े गए सभी आरोपितों को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षा में धांधली से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

दो अलग-अलग कांडों में चल रही थी जांच

यह कार्रवाई सचिवालय थाना कांड संख्या 160/25 और गर्दनीबाग थाना कांड संख्या 76/25 के तहत दर्ज मामलों में की गई है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि सिपाही भर्ती परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों से परीक्षा दिलाई गई थी। इसके अलावा फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से चयन सुनिश्चित कराने की भी कोशिश की गई थी। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में पटना पुलिस की विशेष टीम मुंगेर पहुंची थी।

मुंगेर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक रतनपुर निवासी राजा बाबू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शामपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रौशन कुमार, लोहची निवासी सत्यम कुमार और शिवपुर लौंगाय निवासी गोपाल कुमार को भी पकड़ा गया।

विज्ञापन

सफियासराय थाना क्षेत्र के महमदपुर फरदा निवासी छोटू कुमार और वरुण कुमार, बांक फरदा निवासी रंजन कुमार तथा कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी सुधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी से पहले अचानक लापता हुए पिता! घर में बजने वाली थीं शहनाइयां, अब परिजनों की आंखों में चिंता
विज्ञापन

 

तारापुर अनुमंडल से भी कई आरोपित पकड़े गए

तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ददरीजाला निवासी सन्नू कुमार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा हरपुर थाना क्षेत्र के बलराम कुमार और मिथुन कुमार, तारापुर थाना क्षेत्र के काजीचक मिल्की निवासी राहुल कुमार, मोहंगंज निवासी सुभाष पासवान तथा महापुर निवासी रामजीवन कुमार तांती को भी हिरासत में लिया गया।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पटना में दर्ज दोनों मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस की टीम मुंगेर आई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से सभी 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें