फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 11 Jun 2026 07:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। यदि बाहर हों तो तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों व खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
पटना में अचानक झमाझम बारिश होने लगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कुछ जिलों में गुरुवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। पटना में सुबह सवा छह बजे करीब 70 किमी की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने गुरुवार सुबह राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात, बारिश और तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन



जानिए किन जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं अरवल, जहानाबाद और पटना जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में भी अगले दो से तीन घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जून तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 11 जून से 13 जून सुबह 8:30 बजे तक के लिए बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, पूर्वी और मध्य बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, भारी वर्षा तथा 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट श्रेणी में रखा गया है, जबकि पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद सहित कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की सलाह दी है। विभाग ने किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में कार्य नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें