फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पुलिस पर पिता-पुत्र को घर और थाने में पीटने का आरोप, 'पूछताछ के बाद पीआर बाउंड पर छोड़ा गया'

Fri, 05 Sep 2025 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar Police: अस्पताल में भर्ती पिता-पुत्र ने बताया कि धरहरा थाना प्रभारी, एएसआई और उनके निजी चालक ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर पुलिस ने घर में ही उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में दोनों को थाने ले जाकर भी मारपीट की गई। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में पुलिस कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मुफस्सिल थाना और धरहरा थाना पुलिस पर दरियापुर निवासी विजय कुमार सिंह और उनके बेटे सुधांशु कुमार ने आरोप लगाया कि हत्या के एक मामले में फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों को सिर्फ पूछताछ के लिए थाने लाया गया था और बाद में पीआर बाउंड भरवाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

 
‘घर और थाना दोनों जगह हुई पिटाई’
इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती विजय सिंह और सुधांशु ने बताया कि धरहरा थाना प्रभारी बंटी कुमारी, एएसआई अभिषेक कुमार और उनके निजी चालक शुक्रवार को घर पहुंचे थे। उन्होंने हत्या के आरोपी के बारे में पूछताछ की, लेकिन जब जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर पुलिस ने घर में ही उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में दोनों को थाने ले जाकर भी मारपीट की गई।

दोनों का कहना है कि पुलिस ने न केवल उन्हें बेरहमी से पीटा, बल्कि पानी तक नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना से उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। अब वे न्याय के लिए एसपी, डीआईजी और कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन

 
अस्पताल में भर्ती, चिकित्सक ने की पुष्टि
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बी.एन. सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए लाया गया था। उनके शरीर पर लाठी-डंडे से पिटाई के स्पष्ट निशान थे। हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स पर फायरिंग और रंगदारी कांड के 5 अपराधी गिरफ्तार
 
‘मारपीट का आरोप निराधार’
इस मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में ममता कुमारी नामक नवविवाहिता की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस विजय सिंह के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद विजय सिंह और उनके पुत्र को पूछताछ के लिए थाने लाया गया और पूछताछ के बाद पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने में किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन

 
नवविवाहिता की हत्या का है मामला
गौरतलब है कि धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 11 फरवरी को नवविवाहिता ममता कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां ने पति प्रशांत कुमार सिंह, ससुर संजय सिंह, सास नीतू देवी, ननद सिमरन कुमारी और साक्षी कुमारी समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले में संलिप्त महिलाएं विजय सिंह के घर छिपी हुई हैं। इसी सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी।

यह भी पढ़ें- Bihar: सात साल से गायब लड़की को पुलिस ने लुधियाना से किया बरामद, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें