Bihar: घटना के बाद पुल पर दोनों ओर से जाम लग गया और जमुई की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ट्रक चालक को अचानक नींद आ गई। इसी दौरान उसने जोरदार ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक नियंत्रण खो बैठा और बीच पुल पर लटक गया।
मुंगेर जिले के गंगटा–संग्रामपुर मुख्य मार्ग स्थित महानय नदी पुल पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। 16 चक्का वाला एक हाइवा ट्रक पुल से नदी में गिरते-गिरते बच गया। ट्रक का पिछला हिस्सा नदी की ओर लटका हुआ है, जबकि अगला हिस्सा सड़क पर है।
घटना के बाद पुल पर दोनों ओर से जाम लग गया और जमुई की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ट्रक चालक को अचानक नींद आ गई। इसी दौरान उसने जोरदार ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक नियंत्रण खो बैठा और बीच पुल पर लटक गया।
ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। संग्रामपुर और टेटिया बंबर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ट्रक को हटाया जा सके। पुलिस के अनुसार, चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया होता तो ट्रक नदी में गिर सकता था और बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।