फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक; गुस्साई भीड़ ने थाने पर किया हमला, खैरा बना रणक्षेत्र

Thu, 11 Jun 2026 06:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: जमुई के खैरा बाजार में कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और सड़क जाम के साथ प्रदर्शन हिंसक हो गया। उग्र भीड़ ने थाने पर हमला कर पथराव और तोड़फोड़ की, जिसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हुए।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत के बाद भारी बवाल हो गया। बरियारपुर गांव निवासी 10वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी साइकिल से कोचिंग जा रही थी, तभी पंचमंदिर के समीप मेटल बोल्डर लदे एक हाइवा की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने सबसे पहले घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दी और बाद में खैरा-सोनो मोड़ तथा थाना चौक को भी अवरुद्ध कर दिया। इसके कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन के दौरान अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे पूरे बाजार में तनाव का माहौल बन गया।

उग्र भीड़ का थाने पर धावा, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़
स्थिति तब और बिगड़ गई जब उग्र भीड़ खैरा थाना पहुंच गई। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में घुसकर पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच जमकर पथराव हुआ। थाना परिसर से लेकर हाई स्कूल चौक और गोपालपुर मोड़ तक करीब दो घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हिंसा में थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह समेत कुल 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एसआई रश्मि रंजन, सनी कुमार, उपेंद्र कुमार पाठक, कुंज बिहारी और दीपक कुमार भी शामिल हैं। वहीं, एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताई वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई दीं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भीड़ को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा पथराव किए जाने के बाद स्थिति को संभालने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: हॉस्टल से भाग ट्रेन से गया पहुंचे मासूम, स्टेशन पर अकेले बैठे थे बच्चे; RPF की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
विज्ञापन


सात घंटे बाद खुला जाम, कई लोग हिरासत में
हालात बेकाबू होते देख जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल और एसएसबी जवानों को बुलाया गया। एडीएम, एसडीएम, एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृत छात्रा के परिजनों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब सात घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने उपद्रव के आरोप में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें