Bihar: बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में एक कोर्ट के स्टांप वेंडर की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में एक कोर्ट के स्टांप वेंडर की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर पोखरिया के रहने वाले निरंजन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप की है। बताया जा रहा है कि निरंजन कुमार प्रत्येक दिन की भांति आज अपने काम पर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद परिजनों से उनकी बातचीत नहीं हो सकी। रिश्ते में लगने वाले उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने बताया कि तकरीबन 12:00 बजे के आसपास उन्हें सूचना मिली की निरंजन कुमार को किसी ने जहर दे दिया है और जब इसकी पुष्टि की गई तब पता चला कि निरंजन कुमार का शव रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप पड़ा है।
बताया जा रहा है कि निरंजन कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे थे और फिर वह घने जंगल की और कैसे गए यह किसी को पता नहीं चल सका है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने दुश्मनी की वजह से उन्हें जहर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हुई। फिलहाल मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम सहित पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है। लेकिन दिनदहाड़े ऐसी घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग सहित पुलिस भी सकते में है। पुलिस हत्या सहित हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है ।