फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुलिस ने टिट्टू धमाका गैंग के तीन लोगों को हथियार संग दबोचा, एसपी ने दी जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंग के अपराधी एक नीली बाइक से बरियारपुर की ओर से तेलिया तालाब की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद मुफस्सिल थाना, पूरबसराय थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने सशस्त्र बल के साथ तेलिया तालाब के पास वाहन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय जिले के कुख्यात टिट्टू धमाका गैंग के तीन सक्रिय अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंग के अपराधी एक नीली बाइक से बरियारपुर की ओर से तेलिया तालाब की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद मुफस्सिल थाना, पूरबसराय थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने सशस्त्र बल के साथ तेलिया तालाब के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन


पढ़ें: 1 सितंबर को पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' का होगा समापन, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी जानकारी

जांच के दौरान तीनों अपराधी पकड़े गए। उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुनचुन धमाका उर्फ मुनचुन सिंह (निवासी शेखपुरा), शिवम कुमार सिंह उर्फ गुलशन कुमार और मुकुल आनंद (दोनों निवासी लखीसराय) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि मुनचुन सिंह और शिवम कुमार सिंह पर लखीसराय व शेखपुरा जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी अपराधी अवैध हथियार खरीदने मुंगेर आए थे और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें