फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 2 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 102 एम्बुलेंस कर्मी, बैठक में तय की गई रणनीति

Thu, 28 Aug 2025 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar: कर्मी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। हड़ताल की स्थिति में जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
102 एम्बुलेंस कर्मियों ने 2 सितम्बर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 2 सितम्बर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। गुरुवार को सदर अस्पताल प्रांगण में आयोजित बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर्मी संघ के अध्यक्ष किशोर मालाकार ने की।

बैठक में तय किया गया कि हड़ताल के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सभी कर्मी सदर अस्पताल परिसर में मौजूद रहेंगे और जिले की सभी 102 एम्बुलेंस गाड़ियां भी वहीं पर खड़ी की जाएंगी।

विज्ञापन


पढे़ं; किशोरी के साथ गैंगरेप व हत्या के विरोध में ग्रामीणों का बवाल, आगजनी कर एनएच-30 किया जाम

कर्मियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि लंबे समय से श्रम अधिनियम का उल्लंघन, 12-12 घंटे की जबरन ड्यूटी, वेतन से नाजायज कटौती, वेतन पर्ची और नियुक्ति पत्र उपलब्ध न कराना, तथा एम्बुलेंस खराब हो जाने पर कर्मियों का वेतन काट लेना जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। कई बार प्रबंधन से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।

कर्मी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। हड़ताल की स्थिति में जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। एम्बुलेंस कर्मियों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से अपील की है कि समय रहते उनकी जायज़ मांगों पर ध्यान दिया जाए, ताकि आम जनता आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें