फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शौचालय की टंकी में गिरने से दम घुटने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 02 Nov 2024 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शौचालय की टंकी में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी शंभू साहनी और मूर्ति देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना छौड़ाही थानाक्षेत्र के परौरा पंचायत के महेशपुर टोला डुमरी गांव की है, जहां शौचालय की टंकी में गिरने से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शंभू साहनी और उनकी पत्नी मूर्ति देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

 
टंकी में झांकते वक्त बिगड़ा संतुलन
परिजनों ने बताया कि शौचालय की टंकी की सफाई के लिए एक सफाई कर्मी को बुलाया गया था। सफाई के दौरान शंभू साहनी टंकी में झांककर देख रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे टंकी में गिर गए। शंभू को बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी मूर्ति देवी भी टंकी में उतर गईं, लेकिन टंकी में जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें