फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश

Sat, 06 Dec 2025 01:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद दाउस्करे ने जमालपुर स्टेशन, वर्कशॉप, कोचिंग डिपो और डीजल शेड का निरीक्षण किया। वर्कशॉप में वैगन प्योरिंग सहित कई कार्य तेज करने के निर्देश दिए। कई लंबित परियोजनाओं में तेजी की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद दाउस्करे शनिवार को दो दिवसीय निरीक्षण दौरे पर सैलून स्पेशल से जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद वे कोचिंग डिपो और डीजल शेड का निरीक्षण करने के लिए जमालपुर वर्कशॉप रवाना हुए।

पत्रकारों से बातचीत में जीएम दाउस्करे ने कहा कि जमालपुर वर्कशॉप में सेक्शन-वार कार्यों की गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में एक हजार वैगनों के ‘प्योरिंग’ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्कशॉप में तेजी से हो रहे कार्यों के कारण कोच निर्माण और रखरखाव की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

जीएम ने कहा कि आने वाले समय में जमालपुर स्टेशन को ट्रेन स्टेबलिशमेंट का एक महत्वपूर्ण केंद्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए पीट लाइन और अन्य निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जमालपुर कारखाने का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यह पूर्व रेलवे में वैगन निर्माण व रखरखाव का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने यह भी बताया कि जमालपुर-भागलपुर के बीच कोच डिपो स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। कोच डिपो तैयार होने पर इस क्षेत्र में अधिक ट्रेनों के संचालन की नई संभावनाएं खुलेंगी।

विज्ञापन


पढे़ं: जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर हाईवा से भिड़ी; दो चालक घायल

जीएम दाउस्करे के निरीक्षण दौरे के बाद भागलपुर-किऊल रेलखंड पर तीसरी–चौथी लाइन, जमालपुर में दो नए प्लेटफॉर्म, तीसरी सुरंग, अमृत भारत योजना के तहत लंबित कार्यजैसे 12 मीटर चौड़ा एफओबी, ईस्ट कॉलोनी की ओर नया प्रवेश-निकास द्वार, कमर्शियल बिल्डिंग सहित कई अधूरी परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता, सीनियर डीसीएम कार्तिक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें