फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा; जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Fri, 05 Dec 2025 08:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से बदलती ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। सुबह-शाम कोहरा रहने के कारण सावधानी से वाहन चलाएं। गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। 
विज्ञापन
पटना में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और रात में तेज कनकनी महसूस की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पटना, बेगूसराय, रोहतास, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके कारण बाइक और कार चालकों को दृश्यता कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवा के सक्रिय होने से अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है। ऐसे में सुबह और रात की ठिठुरन और बढ़ेगी। विभाग ने लोगों से गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 



भागलपुर में सबसे ज्यादा ठंड, पारा 10 डिग्री से नीचे

बीते 24 घंटों में राज्यभर का मौसम शुष्क रहा, जबकि सुबह-शाम ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे कनकनी बढ़ गई है। पूर्णिया में कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। फॉरबिसगंज (अररिया), शेखपुरा और बिक्रमगंज (रोहतास) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबौर (भागलपुर) में न्यूनतम तापमान 09.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 22.0 से 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 से 17.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

 

जानिए आने वाले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
  • अगले दो दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना।
  • अधिकतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा।
  • न्यूनतम तापमान अगले 72 घंटों में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिर सकता है, इसके बाद स्थिर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें