फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 14 साल की बेटी के सिर पर वार कर पिता ने ली जान, परिवार वाले मिर्गी बताकर पुलिस को बरगला रहे

Sat, 13 Apr 2024 03:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: मुंगेर में 14 वर्षीय युवती की हत्या करने का आरोप पिता पर ही लगा है। वहीं, परिवार वाले पुलिस को मिर्गी आने पर गिरने से मौत होने की वजह बता रहे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर में एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी की हत्या कर दी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर पंचायत के मुबारकचक गांव के खलीफा टोला की बताई जा रही है। जहां आरोपी मो. बहाल ने अपनी बेटी शहाना की हत्या कर शव को घर में रखे हुए था। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद  मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी शलेंद्र कुमार सिंह एसआई नीतीश कुमार, दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस को देख युवती का पिता आरोपी मो. बहाल फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस को देखकर घर के अन्य परिजन अलग-अलग तरह के बहाने बनाने लगे। परिजन कभी पुलिस को यह बताते कि चापाकल से पानी भरने के दौरान मिर्गी आने से गिरकर शहाना की मौत हो गई। लेकिन पुलिस ने मृतका के परिजनों की बात नहीं मानी और घर में रखे शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। वहीं, जिलाधिकारी के आदेश पर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने बेटी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया था, जिससे युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।  वहीं, पिता फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें