फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, बालू लदे 18 चक्का ट्रक की जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर मौत

Fri, 15 May 2026 06:14 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar News: खगड़िया के एनएच-31 पर बालू लदे 18 चक्का ट्रक की हाईवा से टक्कर में चालक सैफुल अंसारी की मौत हो गई। वह पटना से मालदा जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
एनएच-31 पर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जुबली पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां बालू लदा एक 18 चक्का भारी वाहन आगे चल रहे हाईवा से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया।
विज्ञापन


चालक ने खोया नियंत्रण
मृतक चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजुल थाना क्षेत्र स्थित श्वेदपुर गांव निवासी 37 वर्षीय सैफुल अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के समय वह पटना से बालू लेकर मालदा जा रहे थे। ट्रक पर उनके साथ मौजूद खलासी को मामूली चोटें आई हैं। मृतक के साथ यात्रा कर रहे उनके मामा एजाज मलिन ने बताया कि दोनों ट्रक एक साथ चल रहे थे। आगे एक अन्य 18 चक्का वाहन था, जिसे तैमूर अंसारी चला रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे सैफुल अंसारी के ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सामने वाले हाईवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पटना के बालू की काफी है मांग
एजाज मलिन ने बताया कि मालदा में पटना के बालू की काफी मांग है। वहां के मुकाबले पटना का बालू बेहतर गुणवत्ता का माना जाता है। इसी कारण वे लोग अक्सर पटना से बालू लेकर पश्चिम बंगाल जाते थे। उन्होंने कहा कि मालदा में एक ट्रक बालू की कीमत करीब 85 से 90 हजार रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि पटना में इसकी कीमत लगभग 6 से 7 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन


मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम एसआई गौतम कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: केमिकल के दम पर 'धनकुबेर' बनने का ख्वाब! गड्डियों के खेल के पीछे का वो सच, जिसे जानकर पुलिस भी चौंक गई
विज्ञापन


पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सैफुल अंसारी अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें