फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मां समेत कई बच्चों ने खाई कीटनाशक दवा, तीन की स्थिति गंभीर, जानें क्या रही वजह

Thu, 03 Apr 2025 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Ditch The Pesticide: एक ही परिवार के मां और बच्चों समेत पांच लोगों ने कीटनाशक दवा खा ली। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां तीन बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इलाजरत बच्चे और महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में हृदय विदारक घटना घटित हुई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोग कीटनाशक दवा खा लिए। बताया जाता है जितेंद्र मंडल की पत्नी ललिता देवी और बच्चे मनीष, अमित, काजल व चांदनी ने कीटनाशक दवा खाई है। 

विज्ञापन


गंभीर स्थिति को देखते हुए एक ई-रिक्शा चालक ने पूरे परिवार को जमालपुर प्रथामिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल में भर्ती कराया गया। जहां सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर रमन कुमार और चिकित्सक हर्षवर्धन ने इलाज किया।

यह भी पढ़ें: केन्या भेजने के नाम पर उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों से आठ लाख 45 हजार की ठगी, मामला दर्ज
विज्ञापन


वहीं, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर रमन कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने कीटनाशक की दवा खाई, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसमें घर की सदस्य महिला ललिता देवी और उसके तीन बच्चे मनीष, अमित और काजल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, छोटी बच्ची चांदनी की स्थिति ठीक है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन के नाम पर जदयू से इस्तीफा देने वाले कासिम अंसारी कौन? जानिए, कद और पद

उपाधीक्षक ने बताया कि इस परिवार के कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचे हैं और ये सभी कहां के रहने वाले हैं, पता नहीं है। वहीं, देखने से ऐसा लगता है कि महिला ने सभी बच्चों को जहर पिलाकर खुद पी ली है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये परिवार कहां के रहने वाले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें