फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बरियारपुर में बादशाही पुल के पास डायवर्जन धंसा, NH-80 पर भीषण जाम, कांवरियों की राह हुई मुश्किल

Sun, 20 Jul 2025 08:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: डायवर्जन के धंसने से कांवरियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से कांवरियों के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब बड़े वाहनों को खगड़िया या लखीसराय होकर सुल्तानगंज की ओर भेजा जा रहा है
विज्ञापन
अस्थायी रूप से बनाया गया डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-80 पर बन रहे बरियारपुर के बादशाही पुल के समीप अस्थायी रूप से बनाया गया डायवर्जन शनिवार को धंस गया। इससे मुंगेर, सुल्तानगंज और खड़गपुर के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर डायवर्जन पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और बैरियर लगा दिए गए हैं।

सुबह से ही इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी और बरियारपुर थाना के अवर निरीक्षक रविंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच, एनएच-80 के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार ने बताया कि डायवर्जन को मजबूत करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और जल्द ही वाहनों का आवागमन पुनः शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  भोलेनाथ की भक्ति में डूबे बाबा के भक्त, कांवरिया पथ से लेकर शहर तक हर ओर हर-हर महादेव की गूंज

डायवर्जन के नीचे जल निकासी के लिए महज चार इंच का एक पाइप लगाया गया था, जो अपर्याप्त साबित हुआ। नतीजतन, पानी की निकासी नहीं हो सकी और डायवर्जन के दोनों ओर पानी जमा हो गया। इससे डायवर्जन पर दबाव बढ़ा और उसका हिस्सा धंस गया। इस वजह से गंगा का पानी आसपास के कई पूर्वी गांवों में फैलने लगा है। जलस्तर बढ़ने से स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

डायवर्जन के धंसने से कांवरियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से कांवरियों के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब बड़े वाहनों को खगड़िया या लखीसराय होकर सुल्तानगंज की ओर भेजा जा रहा है, जबकि छोटे वाहनों को मस्जिद मोड़ होते हुए बायपास रोड से सुल्तानगंज भेजा जा रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और जल्द से जल्द मार्ग को सुचारु बनाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें