फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- बिहार के विकास के लिए जितनी भी राशि चाहिए वो उपलब्ध कराएंगे

Fri, 01 Nov 2024 02:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति लोगों के लिए दरवाजा खुला है। प्रदेश के विकास के लिए जितनी भी राशि चाहिए, वो उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने तारापुर शहीद चौक के पास पथ निर्माण विभाग की ओर से 61 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 12.3 किलोमीटर रतारापुर-खड़गपुर मुख्य पथ के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इसके बाद सम्राट चौधरी ने तारापुर अनुमंडलीय अस्तपताल का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


बता दें कि इस मौके पर मीडिया से बात करने के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तारापुर-खड़गपुर मुख्य पथ का चौड़ीकरण का शिलान्यास किया गया है, जो जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा,  तारापुर अनुमंडल को चारो तरफ बाइपास बनाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कर दी गई है, जिसका एनओसी का कार्य चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ तारापुर अनुमंडलीय अस्तपताल का भी निरीक्षण किया गया है, जहां 100 बेड लगे हुए थे। आगे उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री के निर्देश पर हनुमना डैम और खड़गपुर झील का डीपीआर लगभग तैयार किया जा रहा है। जल्द ही दोनों डैम का डीपीआर बनकर तैयार होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के कार्यों को आगे ले जाना है। प्रधामंत्री का पूरी तरह दरवाजा खुला है, जितनी राशि बिहार के लिए चाहिए वह उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बिहार में चार विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि कही कोई लड़ाई नहीं है। पिछली बार भी बिहार की जनता ने 75 प्रतिशत रिजल्ट हम लोगों को दिया था। 40 सीट में 30 सीट जीते थे और कुछ सीटें कुछ वोटों से हारे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में जो चार सीट पर उपचुनाव होंगे, सभी सीटों पर हम लोग जीतेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें