शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शेखपुरा जिला के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसार गांव में घर के आगे पटाखा जलाने से मना करने दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसमें 45 वर्षीय शिव शंकर महतो की मौत हो गई है, जबकि एक महिला जख्मी हो गई है। हत्या का आरोप रिटायर्ड फौजी पर लगा है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया
बताया जा रहा है कि दीपावली की रात्रि गांव के ही रिटायर्ड फौजी अजय यादव उर्फ़ झापो यादव के घर के कुछ बच्चे पडोसी शिवशंकर महतो के घर के आगे पटाखे फोड़ रहे थे, जिसे मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद रिटायर्ड फौजी ने अपने सहयोगियों के साथ अपनी लाइसेंसी बंदूक से शिवशंकर महतो पर गोली चला दी। आननफानन में शिव शंकर महतो को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक रहने पर चिकित्सकों ने उसे पावापुरी रेफर कर दिया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, यह घटना जातीय रंग लेना शुरू कर दिया है।।
घर के पास पटाखा फोड़ रहे थे
परिजनों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी अजय यादव उर्फ़ झापो यादव घर के कुछ बच्चे उसके घर के पास पटाखा फोड़ रहे थे, जिसे मना करने पर रिटायर्ड फौजी अजय यादव उर्फ़ झापो यादव पिता स्व.यदु यादव, अजय यादव पिता तेवर यादव, महेंद्र यादव पिता ख्याली यादव, रविंद्र यादव पिता बिंदेश्वरी यादव, दीपक यादव पिता रविंद्र यादव, वकील यादव पिता स्व.शरण यादव आदि ने उसके घर पर हमला गोलीबारी शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली शिव शंकर महतो को लगी, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिजनों ने सिरारी थाना पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी आरोपियों पुलिस ने भगा दिया है तथा उसके पक्ष में काम कर रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस गांव में पहुंच स्थिति को संभाली हुई है।