फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बरियारपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पिछली रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 16 Jun 2025 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और एसडीपीओ अभिषेक आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा हटिया के पास रविवार देर रात बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नेपाली मंडल के पुत्र आशीष मंडल (26) के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में पास के निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस क्षेत्र में कैंप कर रही है।

आशीष मंडल, बरियारपुर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद मुखिया पति दुलो महतो का चचेरा भाई बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, आशीष रविवार देर रात मछली आढ़त से लौट रहा था और जैसे ही वह घर में प्रवेश करने ही वाला था, दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीने में दो गोलियां मार दीं।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में सड़क हादसा: बोलेरो की चपेट में आए पिता और दो बेटियां, आठ साल की बच्ची की मौत

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और एसडीपीओ अभिषेक आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गर्भवती है, जिससे परिवार की पीड़ा और बढ़ गई है।

पिछली रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला

पुलिस इस घटना को पिछले साल बरियारपुर बस स्टैंड पर हुए दोहरे हत्याकांड से भी जोड़कर देख रही है। 13 जून 2023 को हुए उस विवाद में बस स्टैंड पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी, जिसमें कचहरी टोला निवासी पंकज मंडल और गांधीपुर निवासी रंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उस मामले में मृतक आशीष के पिता नेपाली मंडल, चचेरा भाई मुकेश मंडल उर्फ दुलो मंडल, विक्की मंडल और सात अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब भी बरियारपुर क्षेत्र में भारी तनाव देखा गया था। फिलहाल इस नई वारदात के बाद दो पक्षों में फिर से तनाव बढ़ गया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त और कैंप कर रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें