फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय में सड़क हादसा: बोलेरो की चपेट में आए पिता और दो बेटियां, आठ साल की बच्ची की मौत

Mon, 16 Jun 2025 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर होते-होते बची। टक्कर से बचने के प्रयास में बोलेरो चालक ने वाहन अचानक मोड़ा और सड़क किनारे चल रहे संजय सहनी व उनकी बेटियों को रौंदते हुए फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
8 साल के मासूम की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता और एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बखरी-मंझौल मुख्य मार्ग पर गंगरहौ गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगरहौ निवासी संजय सहनी अपनी दोनों बेटियों आठ वर्षीय अन्नू कुमारी और छह वर्षीय राधिका कुमारी के साथ सुबह टहलते हुए गंगरहौ चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंझौल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने तीनों को सड़क किनारे कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर होते-होते बची। टक्कर से बचने के प्रयास में बोलेरो चालक ने वाहन अचानक मोड़ा और सड़क किनारे चल रहे संजय सहनी व उनकी बेटियों को रौंदते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: एनएच-922 पर भीषण हादसा, ट्रक टेलर से टकराया, चालक की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत    

हादसे में आठ साल की अन्नू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय सहनी और उनकी छोटी बेटी राधिका गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और परिजनों को हर संभव मदद व सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, बखरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें