फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में बेखौफ हुए बदमाश, रजिस्ट्री कराकर लौट रहे युवक को मारी गोली; रुपये छीनकर हुए फरार

Thu, 27 Jun 2024 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के सुधरण गांव के समीप की है।
विज्ञापन
बेगूसराय में बेखौफ हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने रजिस्ट्री कराकर लौट रहे युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सुधरण निवासी मन्नू पासवान के रूप में की गई है। प्रीत ने बताया कि बुधवार को वह एक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए बलिया गया था, लेकिन किसी कारण बस उसका रजिस्ट्री नहीं हो सकी। तत्पश्चात वह जब देर शाम अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में सुनसान इलाके में अशोक यादव ,पप्पू यादव समेत चार व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और उससे सत्तर हजार रुपए छीनने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन


जब मन्नू पासवान ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। तत्पश्चात अपराधियों ने रुपए भी छीन लिए एवं चारों अपराधियों ने मिलकर मन्नू पासवान की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे पहले बलिया पीएससी में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल प्रीत का सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घायल युवक की पत्नी ने बताया कि अशोक यादव से लंबे समय से उनका जमीनी विवाद चल रहा है और आए दिन आरोपियों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें