फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुंगेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह अवैध मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन; दो गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 08:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: गिरफ्तार बबलू प्रसाद सिंह पहले भी अवैध हथियार निर्माण के आरोप में जेल जा चुका है। एसपी ने बताया कि वह डेढ़ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था और दोबारा अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करने लगा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगटा थाना क्षेत्र के पोखड़ी बहियार स्थित गोढ़िया नदी के किनारे छापेमारी कर छह अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के अलावा हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। मौके से दो आरोपियों बबलू प्रसाद सिंह उर्फ बबलू मंडल और राजेंद्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

क्या-क्या हुआ बरामद?

विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन देशी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित कट्टा, एक अर्धनिर्मित रायफल, चार अर्धनिर्मित बैरल, 18 अर्धनिर्मित ट्रिगर, तीन मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक ड्रिल मशीन, तीन मोबाइल फोन सहित बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण के उपकरण बरामद किए।

पढ़ें: जेडीयू का बैनर लगी गाड़ी से विदेशी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार; विदेशी शराब की बोतलें बरामद

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

विज्ञापन

एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गोढ़िया नदी के पास अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गंगटा थाना पुलिस और सशस्त्र बलों के सहयोग से गोढ़िया नदी के किनारे छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तीन लोग फरार हो गए, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी जा चुका है जेल

विज्ञापन

गिरफ्तार बबलू प्रसाद सिंह पहले भी अवैध हथियार निर्माण के आरोप में जेल जा चुका है। एसपी ने बताया कि वह डेढ़ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था और दोबारा अवैध मिनी गन फैक्टरी का संचालन करने लगा था। गिरफ्तार दोनों आरोपी पोखड़ी गांव के निवासी हैं और चोरी-छिपे अवैध हथियार बनाकर आस-पास के इलाकों में बेचते थे। एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सजगता का परिणाम है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें