फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बेगूसराय में वार्ड सदस्य के पति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, घर से बुलाकर बाहर ले गए थे दबंग

Tue, 21 May 2024 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में दबंगों वार्ड सदस्य के पति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में दबंगों ने घर से बुलाकर वार्ड सदस्य के पति को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की पहचान समसा गांव के निवासी रतन चौधरी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रतन चौधरी की पत्नी समसा पंचायत के वार्ड नंबर 3 की वार्ड सदस्य है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम गांव के ही कुछ दबंग रतन को घर से बुला कर ले गए। फिर बुरी तरह से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। बाद में कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि बेहोश अवस्था में रतन चौधरी एक जगह पड़ा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जब उस जगह पहुंचे तो रतन की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके बाद आनन फानन में उसे वहां से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों ने नावकोठी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर नावकोठी थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें