फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार हाईवा ट्रक के कुचलने से दो युवकों की मौत, NTPC प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप

Tue, 21 May 2024 12:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि एनटीपीसी के प्रबंधक की लापरवाही के कारण इस जगह लगातार घटना घट रही है। उन्होंने कहा है कि दोनों मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
रोड पर शव रखकर प्रदर्शन करते मृतकों के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिला रहा है। मंगलवार को यहां एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने दोनों शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। यह हादसा रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गुप्ता बांध स्थित चकवाली गांव के पास हुआ। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली दियारा निवासी पवन राय के बेटे विवेक राय (25) और रामबली राय के बेटे कारी राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विवेक राय और कारी राय बाइक से बिहट से सब्जी लेकर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इस मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे।

इस मामले को लेकर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि एनटीपीसी के प्रबंधक की लापरवाही के कारण इस जगह लगातार घटना घट रही है। उन्होंने कहा है कि दोनों मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी के कर्मचारी इस रास्ते से गाड़ी तेज चला कर जाते हैं, जिसके कारण से यह घटना घटी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनटीपीसी के प्रबंधक आकर मृतकों के परिवार से मिलकर उचित मुआवजा दें। फिलहाल रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कई घंटों से परिजन और ग्रामीण सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन और एनटीपीसी के प्रबंधक के खिलाफ जमकर हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें