जमुई के सरकारी स्कूल में घुसकर दबंगों ने शिक्षकों को बुरी तरह लाठी डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अन्य शिक्षकों में दहशत व्याप्त है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
इस संबंध में घायल शिक्षकों ने स्कूल में ताला लगाकर बुधवार को डीएम से न्याय की गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचे। मामला मंगलवार की शाम 4:30 बजे शाम चकाई ब्लॉक के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के हाईस्कूल बसतपुर लाहाबान की है। जहां शिक्षकों से स्कूल में दबंगों द्वारा मारपीट की बात कही गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब 4.30 बजे हाईस्कूल बसतपुर के स्कूल जो कि सुदूरवर्ती इलाके में आता है, जब शिक्षक विद्यालय से निकल रहे थे, तभी कुछ युवक आते है और बेवजह गाली देते हुए लाठी डंडों से जमकर उनकी पिटाई कर देते है। जिससे कई शिक्षक घायल हो जाते है।
जैसे तैसे सभी शिक्षक अपनी जान बचाकर वहां से भागे खड़े होते है। घायल शिक्षकों में संजीव कुमार सिंह, सचिन कुमार, प्रहलाद कुमार, दिवाकर प्रसाद, सुरेश कुमार, हाशिम अंसारी, राजीव रंजन व नवीन प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के शिक्षा सेवक विनोद रजक का नाम शामिल है।
वहीं घटना के बाद बुधवार को सभी शिक्षक पहले जमुई शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देने पहुंचे है। जहां शिक्षा पदाधिकारी के मौजूद नहीं रहने के पर डीएम अभिलाषा शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित शिक्षकों का कहना है कि हमें सुरक्षा प्रदान की जाए नहीं तो हमारे साथ कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।