फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खगड़िया में दिनदहाड़े गोलीकांड: फ्लाईओवर पर युवक को मारी गोली, भूमि विवाद की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Aug 2025 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी अमित कुमार कांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बुधवार सुबह चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त फ्लाईओवर ब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने नीरज कुमार नामक युवक को गोली मार दी। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीरज रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: बेतिया में सीढ़ियों पर घसीटते हुए शव ले जाने का मामला: मॉर्च्युरी कर्मचारी निलंबित, वायरल वीडियो से खुली पोल

सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी अमित कुमार कांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें