फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News :  घर से जा रहे अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल; दहशत का माहौल

Wed, 13 Aug 2025 01:29 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय

सार

Bihar Crime News :  बिहार के बेगूसराय में आरोपी ने एक अधेड़ शख्स को गोली मारी है। इस मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने पुलिस और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया है। गोलीकांड की घटना के बाद से  लोगों के अंदर डर बना हुआ है।
 
विज्ञापन
बदमाश ने अधेड़ शख्स को मारी गोली, अस्पताल में इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Crime News :  बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुफसिल थाना क्षेत्र के पसपुरा की है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ शख्स को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा निवासी नवल ठाकुर ( 60 ) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी है। नवल ठाकुर पेशे से नाई का काम करते हैं।
विज्ञापन


गाय की देखभाल के लिए डेरा जा रहा था शख्स

पीड़ित पारंपरिक पेशे के तहत ग्रामीणों की सेवा में लगा रहता है। परिजनों के अनुसार,पीड़ित की किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद वे गाय की देखभाल के लिए डेरा जा रहे थे, तभी बदमाश ने उन्हें निशाना बना लिया। वहीं, बदमाशों से बचाव के दौरान दोनों हाथों और पसलियों में भी चोट आई हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar :  जादूगर टीम की लड़कियों के साथ देर रात हुई छेड़खानी, मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत चार लोगों पर लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

इधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। घटना की जानकारी पाकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सार्जन सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आठ बजे से ही लगातार फायरिंग हो रही थी, पर पुलिस तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर नकाबपोश बदमाश की तलाश में जुटी है। 

ये भी पढ़ें- Bihar Flood : बिहार के इस प्रखंड में बाढ़ से मचा हाहाकार, खाने-पीने की वस्तुओं का भयंकर संकट



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें