फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छत पर सोते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 20 Jul 2025 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ऊपर से खतरनाक हाईवोल्टेज तार गुजरता है। इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत सारोबाग आदमपुर गांव में छत पर सोते समय हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रमोद मंडल, पिता रथी मंडल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद मंडल अपने घर की छत पर सोए हुए थे। शनिवार रात नींद में उठने के दौरान उनका हाथ छत के पास से गुजर रहे 440 वोल्ट के हाईवोल्टेज तार से स्पर्श में आ गया। करंट लगते ही वे छटपटाने लगे। परिजन तत्काल उन्हें लेकर स्थानीय क्लिनिक पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी बिंदु देवी, बेटी सविता कुमारी (13), और तीन बेटे प्रशांत कुमार (15), शिवम (8) व किशन (6) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पढ़ें:  'ट्रांसपोर्ट एक्ट खतरनाक, ड्राइवर पर भारी जुर्माना और सजा गलत', समस्तीपुर में बोले सीपीआईएम विधायक

घटना की सूचना मिलते ही स्वच्छता पर्यवेक्षक शिव शंकर चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि विद्युत विभाग मुआवजा नहीं देता, ऐसे में पोस्टमार्टम कराने का कोई औचित्य नहीं है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ऊपर से खतरनाक हाईवोल्टेज तार गुजरता है। इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने और तत्काल तार को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें