फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वार्ड सदस्य ने DM ऑफिस के सामने की खुदकुशी की कोशिश, प्रशासनिक रवैये से तंग होने की कही बात

Mon, 01 Jul 2024 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में एक वार्ड सदस्य ने DM ऑफिस के सामने खुदकुशी करने की कोशिश की। उसने प्रशासनिक रवैये से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित वार्ड सदस्य को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित वार्ड सदस्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में प्रशासनिक रवैये से तंग आकर एक वार्ड सदस्य ने डीएम ऑफिस के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते बेगूसराय के एसपी मनीष को इसकी जानकारी हो गई। उसके बाद उन्होंने फौरन नगर थाने को निर्देश दिया और उक्त व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बलिया अनुमंडल क्षेत्र के मन शेरपुर, शादीपुर निवासी विनोद कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार स्थानीय वार्ड सदस्य भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके गांव में 13 कट्ठा जमीन गैर मजरुआ आम है, जिसपर दबंग द्वारा जबरन कब्जा किया गया है। विनोद कुमार के द्वारा जनहित में मात्र तीन कट्ठा जमीन की मांग की जा रही है, जिसपर रास्ता बनाया जा सके। लेकिन दबंगों ने वह भी खाली करने से मना कर दिया।

पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में तत्कालीन सीओ ने लीपा-पोती की। जब यह मामला न्यायालय में गया तो न्यायालय ने भी विनोद कुमार के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस पर भी अमल नहीं किया गया। लगातार आवेदन देने के बावजूद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई। इसलिए थक-हार कर उन्होंने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। फिलहाल विनोद कुमार को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। प्रशासन की ओर से जल्द ही कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें