फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे ट्रैकमैन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या; चेन्नई में करता था काम, इसी महीने होनी थी युवक की शादी

Mon, 22 Jan 2024 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Railway Trackman Commits Suicide: मृतक ट्रैकमैन के दोस्तों ने बताया कि राहुल बड़ा शांत दिमाग (मन) का व्यक्ति था। सभी दोस्तों में से प्यारा दोस्त राहुल था। इस घटना के बाद राहुल के दोस्त भी काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
मृतक ट्रैकमैन राहुल कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में रेलवे विभाग तैनात ट्रैकमैन युवक ने आवेश में आकर घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की  जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना गढ़हरा थाना क्षेत्र के राजबाड़ा गांव की है। मृतक युवक की पहचान राजबाड़ा गांव के रहने वाले संजय सिंह के बेटे राहुल कुमार सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल कुमार की पांच महीने पहले ही चेन्नई में रेलवे विभाग के ट्रैकमैन के रूप में नौकरी लगी थी। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आया था। अचानक उसके मन में क्या हुआ जो कि घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि इसी महीने राहुल कुमार की शादी होनी थी। लेकिन समझ में नहीं आ पा रहा है। आखिर राहुल ने आत्महत्या क्यों की है। उन्होंने बताया है कि वह घर का इकलौता चिराग था। वहीं, इस घटना के बाद से चार बहनों और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों ने गढ़हरा थाना पुलिस को दे दी है। मौके पर गढ़हरा थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, घटना को लेकर मृतक के दोस्तों ने बताया कि राहुल बड़ा शांत दिमाग (मन) का व्यक्ति था। सभी दोस्तों में से प्यारा दोस्त राहुल था। इस घटना के बाद राहुल के दोस्त भी काफी चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें