फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय पुलिस की बड़ी सफलता, 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार; पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Thu, 20 Mar 2025 08:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हिए दो बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों अपराधियों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन्हें कैसे पकड़ा...आइये जानते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों गिरफ्तार अपराधी पटना जिले के मोकामा निवासी हैं और इनके खिलाफ मोकामा और तेघड़ा थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तेघड़ा थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के आरोप में वांछित कन्हैया कुमार उर्फ मंगरू और निकेत कुमार उर्फ कारू को जिला आसूचना इकाई और चीता बल की संयुक्त टीम ने नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित जसोला हाउस में छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

20 दिसंबर को हुआ था हत्याकांड

विज्ञापन

तेघड़ा में 20 दिसंबर को कांग्रेस ऑफिस के पास किराना दुकान से सामान खरीदकर लौट रहे गोपाल कुमार उर्फ गोलू की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में फरार चल रहे कन्हैया और निकेत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पढ़ें: पटना के छह प्रखंडों में आहर-पईन की योजनाओं को मंजूरी, 2088.69 लाख रुपये की आएगी लागत; जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार कन्हैया कुमार उर्फ मंगरू मोकामा के मोलदियार टोला का निवासी है और उसके खिलाफ मोकामा और तेघड़ा थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध कानून सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, निकेत कुमार उर्फ कारू भी मोलदियार टोला का ही रहने वाला है और उसके खिलाफ भी संगीन अपराधों के मामले लंबित हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इनके अन्य आपराधिक गतिविधियों और संभावित नेटवर्क को लेकर भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें