फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने घर में घुस जमकर पीटा; तीन घायलों में से दो युवकों की हालत नाजुक

Mon, 26 Feb 2024 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Hindi News: पीड़ित पक्ष से पार्वती देवी ने बताया कि उसके गांव के ही चार-पांच युवक बराबर शराब पीकर आते हैं और हो हंगामा करते रहते हैं। दो महीने पहले भी इन लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीट कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेवपुर कमाल पश्चिम टोला की है। सभी घायल व्यक्ति की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी राम सुमरान दास के बेटे धर्मवीर कुमार, रोहित कुमार और विक्रम कुमार के रूप में की गई है। आपस में तीनों भाई हैं।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना को लेकर में राम सुमरन दास की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि उसके गांव के ही चार-पांच युवक बराबर शराब पीकर आते हैं और हो हंगामा करते रहते हैं। दो महीने पहले भी इन लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि आज देर रात जब हम लोग अपने घर में थे। इस वक्त चार-पांच युवक आए और घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। हम लोगों ने इसका विरोध किया तो इससे नाराज होकर दबंगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दो भाइयों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पार्वती देवी ने आगे बताया कि उसके पति मधुबनी में बिहार पुलिस के हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और गांव में ही रहते हैं। दो बेटे गांव में ही काम करते हैं। जबकि छोटा बेटा अभी पढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इन लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मारपीट का आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिसके कारण इन लोगों का मनोबल और ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस घटना को लेकर साहेवपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें