फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: अपराधियों ने बस ड्राइवर की हत्या कर शव पेड़ पर टांगा, वारदात से इलाके में दहशत और तनाव

Wed, 20 Nov 2024 02:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: पुलिस ने बताय कि मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सिंघौल थानाक्षेत्र के उलाव डाला के पास एक बस ड्राइवर की निर्मम हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान राम सुधीर महतो (पुत्र दिवंगत राजेंद्र महतो) के रूप में हुई है, जो उलाव वार्ड-3 के निवासी थे। 

विज्ञापन

 
रात को घर से निकले, सुबह मिला शव 
परिजनों के अनुसार, राम सुधीर महतो मंगलवार रात घर से किसी काम के सिलसिले में बाहर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनका शव पास के ही पेड़ से लटका हुआ है। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

 
कोई दुश्मनी नहीं, फिर भी हत्या क्यों?
परिजनों का कहना है कि राम सुधीर महतो की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह बस चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने किसी साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
 
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलने पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गांव में दहशत का माहौल
इस निर्मम हत्या के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें