फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में भीषण गर्मी से बचने पोखर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत; दोस्त बचाने में रहे नाकाम

Tue, 11 Jun 2024 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: परिजनों ने बताया कि बेगूसराय में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कर पांच दोस्तों के साथ बिट्टू कुमार पानी भरे गड्ढे के पोखर में स्नान करने के लिए गया था। उसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
डूबने से एक युवक की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में भीषण गर्मी से बचने के लिए पोखर में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान अमरौर किरतपुर गांव के रहने वाले अजय पासवान के बेटे बिट्टू कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बेगूसराय में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कर पांच दोस्तों के साथ बिट्टू कुमार पानी भरे गड्ढे के पोखर में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान ही बिट्टू कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ स्नान कर रहे दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके और दोस्त भी डूबने लगे।

परिजनों ने बताया कि आनन-फानन में बिट्टू डूब गया और उसके दोस्तों ने किसी तरह पानी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि बिट्टू को भी काफी खोजबीन के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल आ रहे थे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफसिस्ल थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें