फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: काम पर जाने के लिए घर से निकला युवक, रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत

Mon, 04 Mar 2024 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Hindi News: फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के सहूरी गांव निवासी राजकिशोर सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक राजकिशोर सिंह अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर बरौनी बगराहा डीह बाजार के तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एनएच 28 पर उसे कुचल दिया, जिससे राजकिशोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक राजकिशोर सिंह प्रत्येक दिन अपनी मोटरसाइकिल से बरौनी के एक कंस्ट्रक्शन में काम करने के लिए जाते थे। आज भी वह अपनी मोटरसाइकिल से सवार होकर घर से काम करने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में ही एनएच 28 के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची फुलवरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें