फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बेगूसराय में लड़की के भेष में डांस करने वाले ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में लड़की के भेष में डांस करने वाले ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या ब्लैकमेलिंग को लेकर की है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में पुलिस ने चर्चित ऑर्केस्ट्रा डांसर राजेश पासवान उर्फ डिंपल की हत्या का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी नेहा कुमारी ने इस हत्याकांड का खुलासा कर बताया कि मृतक डिंपल, जो आर्केस्ट्रा में लड़की के भेष में डांस करता था, की हत्या प्रिंस कुमार और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर की थी।

विज्ञापन

 
ये था हत्या का कारण
जानकारी के मुताबिक, राजेश पासवान उर्फ डिंपल और प्रिंस कुमार के बीच दोस्ती के बाद डिंपल ने प्रिंस का एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने वीडियो के जरिए प्रिंस को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डिंपल बार-बार प्रिंस से पैसे की मांग करता था, जिससे दोनों के बीच कई बार बहस हुई। जब प्रिंस ब्लैकमेलिंग से तंग आ गया, तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिंपल की हत्या की साजिश रची।
 
हत्या की साजिश और घटना
जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार दो अक्तूबर को डिंपल को ऑर्केस्ट्रा के नाम पर बहला-फुसलाकर हुसैना बहियार ले गया। जहां उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर डिंपल की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, चारों ने शव को बहियार में फेंक दिया। जब हुसैना बहियार में एक अज्ञात शव मिला, तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


शव की पहचान के बाद पता चला कि मृतक सिंघौल थानाक्षेत्र निवासी राजेश पासवान उर्फ डिंपल था, जो ऑर्केस्ट्रा में डांस करता था। पुलिस ने गहन जांच के बाद प्रिंस कुमार और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने अब चारों अपराधियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें