फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत की खबर सुन परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 Apr 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai: बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिला के रहने वाले स्वर्गीय रामेश्वर साहनी का पुत्र रामबालक साहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक व्यक्ति मछली मार कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे। आज भी वह व्यक्ति मछली लेकर ऑटो पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी रामबालक साहनी सड़क पार कर रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त कुचल दिया। जिससे रामबालिक साहनी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
वहीं, परिजनों ने बताया है कि पुलिस के द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि रामबालक साहनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फिलहाल साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें