फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गैस सिलेंडर लीकेज से मिठाई दुकान में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा सामान जलकर हुआ खाक; मची अफरा-तफरी

Wed, 24 Sep 2025 04:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News : जमुई में दशहरा के लिए मिठाई की तैयारी कर रहे दुकान में गैस रिसाव से आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार उन्हें पचास हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। तस्वीर में आग की लपटें काफी भयंकर दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन
दुकान में गैस रिसाव से आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर रेलवे स्टेशन बाजार में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दशहरा पर्व को देखते हुए मिठाई निर्माण कार्य में जुटे एक दुकानदार के गोदाम में अचानक गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

पीड़ित दुकानदार राजू गुप्ता ने बताया कि घर के समीप लगने वाले दशहरा मेले में रोजगार के लिए वे रोजाना ताज़ी मिठाइयाँ तैयार कर रहे थे। बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक गैस चूल्हा और सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग की लपटें तेजी से फैल गईं और गोदाम में रखा चूल्हा, कड़ाही, बर्तन, लकड़ी सहित अन्य सभी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

आग पर काबू पाने का प्रयास किया

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद ही आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम का अधिकांश सामान राख हो चुका था।

ये भी पढ़ें- Congress Bihar: बिहार में कांग्रेस सरकार का सपना जमीन पर आएगा? राहुल गांधी ने इस साल किसपर साधा निशाना, समझें

आर्थिक नुकसान से लगा झटका

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी गंभीर है। स्थानीय ग्रामीणों और बाजार के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि दशहरा पर्व के दौरान रोजगार का अवसर जुटाने के लिए की गई तैयारियों में हुआ यह नुकसान राजू गुप्ता और उनके परिवार के लिए बड़ा झटका है। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मदद देने की अपील की है ताकि पीड़ित परिवार दोबारा अपना काम शुरू कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live CWC Meeting LIVE: खरगे बोले- BJP नीतीश कुमार को बोझ मानती है, पायलट बोले- कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें