फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motihari News: किन्नर के भेष में लोगों से ठगी करते दो पुरुषों को असली किन्नरों ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

Fri, 05 Jul 2024 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बीरगंज से आए दोनों नकली किन्नरों को रक्सौल से भागकर ही असली किन्नरों नें दम लिया। सख्त हिदायत भी दी कि अगर दोबारा वे दिख गए तो उनके साथ वे लोग सख्ती से पेश आएंगे।
विज्ञापन
मेन रोड पर किन्नरों के बीच झड़प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीहारी के रक्सौल में शुक्रवार मेन रोड में असली और नकली किन्नरों के बीच भिड़ंत हो गई। किन्नरों के बीच हुई इस भिड़ंत से मेनरोड में भारी भीड़ लग गई। कुछ देर बाद रक्सौल में बीरगंज से आए दो नकली किन्नर वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन


किन्नरों ने कहा है कि नकली किन्नरों के कारण ही उनकी बदनामी होती है। नकली किन्नरों से संक्रामक यौन बीमारियों के फैलाने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बीरगंज से आए नकली किन्नर पुरुष हैं और हाव-भाव दिखाकर लोगों को ठग लेते हैं।

किन्नरों ने कहा है कि वे जहां भी रहते हैं वहां के लोग और वहां की भूमि से उनका भावनात्मक लगाव बन जाता है। वे वहां की खुशहाली की कामना करते हैं। असली किन्नर समाज में अश्लीलता नहीं फैला सकते। उनका कार्य बधाई गीत गाकर एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों से इनाम लेना है।
विज्ञापन


नकली किन्नर फैलाते हैं अश्लीलता और संक्रांमक यौन बिमारी 
असली किन्नरों नें कहा कि नकली किन्नर समाज में अश्लीलता फैलाते हैं और इनसे संक्रामक यौन बीमारियों के भी फैलने की संभावना बनी रहती है। ये असल में पुरुष होते हैं और महिलाओं के भेश में लोगों को मूर्ख बनाकर ठगने का कार्य करते हैं। इनका काम युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर उनको ठगना होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें