फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में मां-बेटी की ट्रक के कुचलने से मौत; ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई थी बाइक

Tue, 30 May 2023 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

स्थानीय लोगों के अनुसार, दरभंगा की ओर से एक ट्रक और बस आ रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच से ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। इसमें दोनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली चौक के पास मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों एक रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रही बस और ट्रक के बीच से निकलने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इसमें बाइक सवार मां-बेटी दोनों ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उनका सिर कुचल गया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि, युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर लोगों ने मामले की सूचना बोचहा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बोचहा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा के रहने वाले बृजमोहन सहनी की पत्नी गीता देवी और उनकी बेटी कविता कुमारी अपने एक रिश्तेदार की बाइक से भाई के बेटे की शादी से लौट रही थीं। तभी मझौली के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इसमें ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया और ट्रक ड्राइवर को भी पकड़ लिया। वहीं, सूचना पर पहुंची बोचहा थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दरभंगा की ओर से एक ट्रक और बस आ रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच से ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। इसमें दोनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें