फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के विधायक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार इसे विरोधियों की साजिश कहकर हर आरोपों को खारिज करती रही है।
विज्ञापन


वहीं, अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सरकार को जवाब देना मुश्किल हो सकता है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के एक विधायक पर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। मामले में आरोपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जेडीयू विधायक सरफराज आलम पर यह आरोप लगाया है गुवाहाटी-दिल्ली राजधानी में सफर करने वाली एक महिला ने। महिला के अनुसार वह अपने पति के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

विरोधियों ने सरकार पर साधा निशाना

उनके सामने वाली बर्थ पर जेडीयू विधायक सरफराज आलम सफर कर रहे थे। महिला के अनुसार विधायक शराब के नशे में धुत था और उन्होंने उससे दुर्व्यवहार किया। साथ बैठे महिला के पति ने इसका विरोध किया तो विधायक ने उनसे भी गाली गलौज शुरू कर दी।

महिला ने विधायक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। ट्रेन के पटना पहुंचने पर महिला ने इसकी शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी के एसपी पीएम मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं मामला सामने आने के बाद विरोधी दलों ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है। बीजेपी नेता मंगल पांडे ने आरोपी विधायक को बर्खास्त करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें