फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बदमाशों ने शख्स की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, घर से निकला था नमाज पढ़ने

Wed, 26 Oct 2022 09:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दुलारे तेलंगाना के हैदराबाद में ड्राइवरी करता था। वह इनदिनों छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। घटना के वक्त वह नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा में पैदल जा रहे एक शख्स की बदमाशों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने जल्द से जल्द फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम खोला गया। हालांकि, अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस पूरी घटना की जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन


तेलंगाना में ड्राइवरी करता था मृतक
जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा निवासी दुलारे तेलंगाना के हैदराबाद में ड्राइवर था। वह इनदिनों छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। घटना के वक्त वह नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था। जब वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा। उसी दौरान बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया और गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को दुलारे लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आक्रोशित भीड़ ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन 
घटना के बाद लोगों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीण ने उसके शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। साथ ही पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें